मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज भी अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, सिमडेगा और रामगढ़ समेत कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान भी व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रांची, सिमडेगा, रामगढ़ और जमशेदपुर में आज भी स्कूल बंद रखने के आदेश दिये गये हैं।
Site Admin | जून 20, 2025 11:00 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने रांची समेत कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की