मौसम विभाग ने आज मेघालय में घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों के लिए मछुआरों को चेतावनी जारी की है। विभाग ने यह भी कहा है कि पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 10:57 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने मेघालय में घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया