जुलाई 9, 2024 9:09 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने मुंबई और महाराष्‍ट्र के कुछ भागों में अगले दो दिन के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

 

 

    मौसम विभाग ने मुंबई और महाराष्‍ट्र के कुछ भागों में अगले दो दिन के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई सहित राज्‍य के कई जिलों में कल तेज बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र में कई इलाकों में पानी भर गया। रायगढ, रत्‍नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोलहापुर और बुलढाना जिलों के कुछ क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति बनी हुई है। मुंबई हवाई अड्डे पर उडान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई।

    राज्‍य विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही स्‍थगित करनी पडी क्‍योंकि अनेक सदस्‍य और अधिकारी विधान भवन नहीं पहुंच सके। मुख्‍यमंत्री एकनाथ सिंदे ने हालात का जायजा लेने के बाद कहा कि राज्‍य की सभी एंजेसियों को सतर्क कर दिया गया है।

    मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ और रत्‍नागिरी के लिए आज दौपहर एक बजे तक अत्‍यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी और वैज्ञानिक के. एस. होशलीकर ने बताया कि पुणे, सतारा, पालघर, सिंधुदुर्ग और ठाणे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला