मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 10, 2024 9:44 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए  जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में 13 अप्रैल तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गरज के साथ बारिश और आंधी चलने की आशंका है। तेलंगाना, केरल और पुद्दुचेरी में अगले छह दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 13 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। राजस्थान में 15 अप्रैल तक ऐसा  मौसम बना रहेगा। जम्‍मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान वर्षा और हिमपात का अनुमान है।

पूर्वोत्‍तर भारत में अगले चार दिन गरज के साथ वर्षा, ओलावृष्टि और हिमपात हो सकता है। गुजरात में आज और कल लू की स्थिति बनी रहेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला