जुलाई 2, 2025 4:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के मुंबई और पालघर जिलों के लिए आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के मुंबई और पालघर जिलों के लिए आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। पालघर जिले में भी तेज वर्षा की आशंका है। इसके अलावा, मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 5 और 6 जुलाई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में इन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला