मार्च 12, 2026 9:56 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और गुजरात में कल लू चलने का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने कल मध्य प्रदेश और गुजरात में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में कल भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसने कहा है कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो से तीन दिनों तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का भी अनुमान लगाया है।