मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 7, 2024 7:49 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिणी क्षेत्र सहित देश के कई भागों में अगले 4 दिन वर्षा और आंधी का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिणी क्षेत्र सहित देश के अनेक भागों में अगले चार दिन के लिए गरज के साथ वर्षा और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्‍य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया है। 

 

इसके असर से कोंकण, गोवा, महाराष्‍ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले चार दिन के दौरान हल्‍की से मध्यम वर्षा होगी। इस दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान है। 

 

मौसम विभाग ने कहा कि जम्‍मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में सोमवार तक गर्म हवाएं चलती रहेंगी। मध्‍य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिसा में भी अगले दो से तीन दिन तक गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान है।

    

दिल्‍ली में अगले दो दिन तक गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। राष्‍ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला