मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 13, 2024 9:00 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज ऐसी ही स्थिति रहेगी। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में भी अगले दो दिन शीत लहर चलेगी।
 
 
 
पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार और झारखंड में भी दो दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 
 
 
 
दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी रविवार तक रात के समय और सवेरे कोहरा छाये रहने का अनुमान है।  मौसम विभाग ने तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप में आज तेज़ वर्षा की संभावना व्यक्त की है। देश के पूर्वी भागों में आज और पश्चिमी भाग में अगले चार दिन तक न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।