मौसम विभाग ने आज बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कल गरज के साथ हल्की वर्षा और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2025 1:58 अपराह्न
मौसम विभाग ने बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया
