मार्च 15, 2026 9:23 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने कल बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं की आशंका व्‍यक्‍त की है।