मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2024 6:11 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून के 17 जून के बाद प्रवेश करने की संभावना है

राज्य के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के 17 जून के बाद ही झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून पश्चिम बंगाल की ओर से संताल परगना के रास्ते प्रवेश करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले 15 जून तक मानसून के झारखंड पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब इसमें और दो दिन की देरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि जून में जितनी देरी से मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा, उतना ही इसके सितंबर-अक्तूबर में विस्तार की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला