बिहार के अलावा पड़ोसी देश में सुबह से हो रही लगातार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज फ्लैश फ्लड को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, भोजपुर, मधुबनी, पटना, जहानाबाद, गोपालगंज और सिवान में अचानक बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गयी है।
कई जिलों में गंगा और सहायक नदियों में उफान के कारण पहले से ही बाढ़ की स्थिति है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। इसके अलावा अलग अलग जिलाधिकारियों को भी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर उत्तर बिहार में यलो अलर्ट और दक्षिण बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।