अगस्त 2, 2024 9:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड एलर्ट जारी किया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिले में मूसलाधार बारिश का रेड एलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि चक्रवाती प्रभाव पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है  जिससे राज्य में भारी बारिश की स्थिति कल तक बनी रहेगी।