मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 5, 2024 10:07 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के लिए अगले दो दिन लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की   

मौसम विभाग ने पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के लिए अगले दो दिन लू चलने की संभावना व्यक्त की है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी और तेलंगाना में कल लू चलने का अनुमान है। कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोआ में कल तक गर्मी तथा उमस वाला मौसम रहेगा। ऐसी ही स्थिति केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में 9 अप्रैल तक रहने की संभावना है।

इस बीच पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में 9 अप्रैल तक आंधी- बारिश की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अगले सात दिन बिजली आंधी के साथ हल्‍की से मध्यम बारिश होगी और 50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड और ओडिशा में भी कल इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में इस सप्ताह तक हल्‍की बारिश तथा बर्फबारी की स्थिति रहेगी। लक्षद्वीप और राजस्‍थान में आज हल्‍की से मध्यम वर्षा के आसार हैं जबकि केरल और पुदुचेरी में 11 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अगले चार दिन बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले दो दिनों में देश में तापमान बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।