मौसम विभाग ने पूरे जम्मू-कश्मीर में अगले छह दिनों तक आम तौर पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। जम्मू क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। विभाग ने कहा है कि जम्मू में कल रात न्यूनतम तापमान 5 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस था। ऐतिहासिक मुगल रोड, जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण आज बंद कर दिया गया है। पीर की गली सहित पीर पांचाल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण मुख्य सड़क बंद हो गई। डीएसपी ट्रैफिक पुंछ शिव कुमार ने कहा है कि बर्फ हटाने के बाद सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी।
Site Admin | दिसम्बर 12, 2024 2:10 अपराह्न
मौसम विभाग ने पूरे जम्मू-कश्मीर में अगले छह दिनों तक आम तौर पर शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की
