दिसम्बर 27, 2025 9:39 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 तारीख तक घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस महीने की 30 तारीख तक घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तरप्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक शीतलहर चलने की संभावना है।

इस महीने के अंत तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने की आशंका  है।

इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अब भी बहुत खराब श्रेणी में है। आज शाम 7 बजे  राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला