जुलाई 4, 2025 8:33 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि कल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की बारिश मे तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कल से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी मानसून की बारिश में तेजी आने की संभावना है।