मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है।
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान रहेगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। अगले 5 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में और अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है