नवम्बर 28, 2025 10:12 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने पंजाब में शीत लहर की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज पंजाब में शीत लहर की संभावना व्यक्त की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ भागों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कारइक्काल में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में भी तेज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।