मौसम विभाग ने आज पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्यचक्तब किया है। विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कल तक शीत लहर चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुद्दूचेरी और कराईकल में आज मूसलाधार वर्षा के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के कई हिस्सों, उत्तरी तमिलनाडु और श्रीलंका के तटों के साथ-साथ मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवा चलने का भी अनुमान व्यचक्तक किया है।
News On AIR | जनवरी 25, 2026 8:22 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया