दिसम्बर 14, 2024 9:51 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो और रामगढ़ सहित राज्य के हिस्सों में आज से कोल्ड वेव चलने की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने धनबादबोकारो और रामगढ़ सहित राज्य के हिस्सों में आज से कोल्ड वेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान कई जिलों का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। जबकिसवेरे और शाम में कोहरा छाया रहने के साथ कनकनी और बढ़ेगी।

 

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 10  जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रांची का कांके सबसे ठंडा ईलाका रहा।