अगस्त 4, 2025 1:57 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है।