अगस्त 12, 2025 7:52 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान बहुत भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बृहस्‍पतिवार तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज अत्यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज सवेरे बारिश हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला