मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में आज तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 8:05 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया