मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बिजली चमकने, तेज़ हवा चलने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।