मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में आज बिजली कडकने और तेज हवाओं के साथ भीषण वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी आज बहुत तेज वर्षा हो सकती है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज बिजली कडकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।