जुलाई 17, 2025 9:02 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की

 
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में केरल, माहे और कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक भागों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी आज मूसलाधार वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने इन राज्‍यों में आज तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज अलग-अलग स्‍थानों पर तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है। 
 
 
इसके अलावा, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश भागों में व्‍यापक वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। केवल पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।