मार्च 14, 2026 12:43 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी और लू की संभावना जताई

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज भीषण लू चलने की आशंका व्‍यक्‍त की है। झारखंड और ओडिशा में भी दिन भर लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने केरल, माहे, कोंकण और गोआ में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल के पहाडी क्षेत्र, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ वर्षा की आशंका है।

गुजरात, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और देश के पूर्वी हिस्सों में 16 मार्च तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।