मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 21, 2024 7:59 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के मैदानी भागों, उत्तरी मध्‍यप्रदेश और गुजरात में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के मैदानी भागों, उत्तरी मध्‍यप्रदेश और गुजरात में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस महीने की 24 तारीख तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पश्चिमी और पूर्वी राजस्‍थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्‍सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

अगले चार दिन में, देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्‍यवर्ती इलाकों के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, विदर्भ, हिमाचल के मैदानी भागों और उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच था।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्‍सों में वर्षा तेज हो गई है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, माहे, कर्नाटक के भीतरी और तटीय भागों में शुक्रवार तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल में भी कल तक तेज़ वर्षा का अनुमान है।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला