मार्च 21, 2025 8:36 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई

मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, असम, मेघालय, तेलंगाना और बिहार में तेज़ हवाएं चलने और गरज तथा ओलावृष्टि के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्र और सिक्किम में भी तेज़ हवाएँ चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने के आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में न जाएं।

 

कल तक अरुणाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।