दिसम्बर 10, 2024 9:22 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया

 
 
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तूफान आने की संभावना है और मछुआरों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है।
 
 
विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।