जनवरी 7, 2026 9:59 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कल घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कल घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में घने कोहरे का अनुमान लगाया है।
 
 
मौसम विभाग ने कहा है कि कल तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों तक श्रीलंका तट के पास और दूर, बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के इलाकों, और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तूफानी मौसम की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, उन्हें शनिवार तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला