अक्टूबर 12, 2025 10:06 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में जताया तेज़ बारिश का अनुमान

 

मौसम विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पुदुच्‍चेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान लगाया है। ओडिशा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों में तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश की होने की आशंका है। केरल और तमिलनाडु में भी अगले सात दिनों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।