मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखण्ड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले पांच दिन हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के साथ छत्तीसगढ़, गांगेय पंश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले पांच दिन हल्की से सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।