मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हिमालय से सटे इलाक़ों में आज भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती, पूर्वी और दक्षिणी इलाक़ों में आज तेज़ हवा और बिजली की गरज़ के साथ बारिश की संभावना है। असम, मेघालय और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
बिहार में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अनुमान है। झारखंड, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। अगले 7 दिन तक मध्य भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।