जुलाई 4, 2025 8:00 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग स्थानों पर तेज और मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तेज और मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात राज्य, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज और बिजली के साथ बहुत हल्की बारिश होगी।