जुलाई 10, 2025 7:55 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देशभर में विभिन्न स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश, में भी भारी से मध्‍यम वर्षा का अनुमान है। जबकि पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में 15 जुलाई तक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 6 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं केरल और तटीय कर्नाटक में भी आज तेज वर्षा हो सकती है।

 

कल शाम दिल्ली में हुई मानसूनी बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की खबर है।