मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में शीत लहर की आशंका है और उत्तराखंड में भी ठंड का अनुमान है। वहीं, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
Site Admin | जनवरी 14, 2026 8:03 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की