फ़रवरी 2, 2026 12:19 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारतीय राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। कल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश या हिमपात का अनुमान भी व्‍यक्‍त किया गया है।