सितम्बर 6, 2025 8:49 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली में जताई हल्की बारिश की संभावना

राजधानी दिल्‍ली के अधिकतर इलाकों में आज दिनभर मौसम साफ रहा, वहीं कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश भी देखने को मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।