जुलाई 25, 2025 4:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पूर्वोत्‍तर भारत में वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, छत्‍तीसगढ़ और विदर्भ के लिए आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ.आर के जेनामणि ने कहा कि कोंकण, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और केरल सहित देश के पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्विपीय क्षेत्रों में आज और कल तेज वर्षा जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पूर्वोत्‍तर भारत में भी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।