दिसम्बर 25, 2025 10:26 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद, ओडिशा और उप-हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड की स्थिति का भी अनुमान जताया है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सांय 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई 238 दर्ज किया गया।