मौसम विभाग ने केरल, उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में आज तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि केरल, कर्नाटक, गोवा तट, लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में तूफानी मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।