मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 14, 2024 7:50 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी भीतरी कर्नाटक में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इन क्षेत्रों में 16 नवम्‍बर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में भी आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

 

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आने वाले 3 दिनों में देश के पश्चिमी इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला