मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। कल उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी भीषण शीत लहर की आशंका है। विभाग ने कहा कि कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, पंजाब और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी आशंका जताई है। उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि आज रात 8 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 465 दर्ज किया गया था।