मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कराइकल, पुद्दुचेरी, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यनम और रायल सीमा के कुछ स्थानों पर आज तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमोत्तर, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले दो दिनो में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।