मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आज गरज के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कल तेज़ वर्षा की संभावना जताई है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों के दौरान रात और सुबह के समय धुंध छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर के कुछ भागों में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।