मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने केरलम, माहे, कोंकण और गोवा में कल गर्म और उमस भरे मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिन के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
News On AIR | मार्च 22, 2026 10:22 अपराह्न
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं की आशंका व्यक्त की