जून 10, 2025 11:01 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने तटवर्ती और पूर्वोत्‍तर राज्यों में आज आंधी के साथ तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने तटवर्ती और भीतरी कर्नाटक, केरल, माहे, ओडीसा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल के कुछ स्‍थानों तथा पूर्वोत्‍तर राज्यों में आज आंधी के साथ तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्‍तीसगढ, झारखंड, मराठवाडा, रायलसीमा और मध्‍य महाराष्‍ट्र में भी अगले दो दिनों के दौरान गरज के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, मध्‍य प्रदेश, पंजाब, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ स्‍थानों पर उमस भरी गर्मी रह सकती है।