मार्च 16, 2025 9:00 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में कल तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में कल तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि मंगलवार तक ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

    उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी 18 से 20 मार्च तक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान  लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

    अगले सात दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और कल असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला